{"_id":"619f025a4b7c446d8e36bfe09bbf960c","slug":"lawyers-seeking-the-court-s-adj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने की एडीजे कोर्ट की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने की एडीजे कोर्ट की मांग
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक
विज्ञापन
अरविंद यादव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वकीलों ने एडीजे कोर्ट की
स्थापना की मांग की और इसके लिए विधायक का सहयोग मांगा। इस दौरान कराटे
चैम्पियन अधिवक्ता को भी सम्मानित किया गया।
वादकारियों और अधिवक्ताओं की समस्याओं को अवनींद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा विधायक के सहयोग से ही यहां एसीजेएम कोर्ट की स्थापना हुई है। अब हमें एडीजे कोर्ट की स्थापना में भी उनका सहयोग चाहिए। एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार शाक्य, एमपी सिंह सेंगर और वीरेंद्र सिंह यादव ने भी एडीजे कोर्ट को यहां के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इसके बाद वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा।
अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा ने कहा कि यहां एडीजे कोर्ट की पत्रावली शासन के वित्त आयोग में लंबित है। यह स्वीकृत होकर हाईकोर्ट पहुंच जाए तो एडीजे कोर्ट स्थापना का कार्य शुरु हो सकताहै। अधिवक्ता चेंबर के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत है लेकिन उसका भी उपयोग नही हो पा रहा है।
साथ ही पांच लाख रुपये स्वीकृत हो जाए तो अधूरी पड़ी लाइब्रेरी का कार्य पूरा हो सके। इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह यादव ने दिल्ली में हुई अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अधिवक्ता योगेंद्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वकीलों के मान सम्मान की रक्षा के लिये यहां से लेकर लखनऊ तक लड़ेंगे।
लाइब्रेरी के लिए उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन आमिर रिजवी ने किया। इस दौरान सुशील पांडे, विशाल दुबे, रुपेश दुबे, आलोक दीक्षित, ओमेन्द्र यादव, चंद्रजीत यादव, राजीव दीक्षित, ललित प्रताप, ब्रह्मदत्त, देवेन्द्र वर्मा, विजय तिवारी ,शिवनाथ सिंह यादव और हाकिम सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।