फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lawyer protest againest police

सड़क पर उतरे वकील, पुलिस का फूंका पुतला

Thu, 12 Mar 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Thu, 12 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
 lawyer protest againest police
इलाहाबाद में पुलिस की गोली से अधिवक्ता की मौत की घटना से आक्रोशित जिले भर के अधिवक्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। इस दौरान जीटी रोड पर जुलूस निकालकर पुतला फूंका। उधर तिर्वा में तहसील के सामने वकीलों ने दो घंटे तक रोड जाम रखा। जबरन निकलने का प्रयास कर रहे बाइक सवार एक दरोगा को पीटा। कुछ देर बाद दो सिपाहियों की पिटाई की गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस की दो जीपें पहुंचीं तो वकीलों ने उन्हें भी घेर लिया।
विज्ञापन


बार काउंसिल आफ उप्र के आह्वान पर सुबह 10.30 बजे कचहरी के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें पुलिस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद आक्रोशित सैकड़ों अधिवक्ता कन्नौज-सरायमीरा मार्ग पर जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए तिर्वा क्रासिंग लोहिया चौराहे पहुंचे। यहां यूपी पुलिस का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इसके बाद नारेबाजी करते हुए तहसील गेट व बस स्टेशन होते हुए कचहरी परिसर वापस आए। वहीं सदर तहसील के तीनों बार अध्यक्षों की अगुवाई में करीब दो सैकड़ा वकील सदर तहसील गेट के सामने जीटी रोड पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक इलाहाबाद की घटना को लेकर तहसील के लायर्स बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की तहसील में संयुक्त बैठक हुई। बैठक के बाद दर्जनों अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर करते तिर्वा-कन्नौज मार्ग को जाम कर दिया। एक ट्रैक्टर पर सवार कुछ ग्रामीणों ने जबरन ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया तो आक्रोशित वकीलों ने उनकी पिटाई कर दी।

इसी तरह जबरन निकलने के प्रयास में अधिवक्ताओं ने एक दरोगा की जमकर पिटाई कर दी। बाद में कुछ वकीलों ने सहानुभूति दिखाते हुए दरोगा को सड़क के दूसरी ओर से निकाल दिया। इस घटना के कुछ देर बाद ही दो सिपाही बाइक से पहुंचे। उन्होंने भी अपनी बाइक निकालने का प्रयास किया।

इस पर भीड़ ने दोनों सिपाहियों को सड़क पर गिराकर उनकी जमकर पिटाई की। किसी तरह से सिपाहियों ने भीड़ से अपना पीछा छुड़ाया। इसी दौरान एक होमगार्ड भी वकीलों के आक्रोश का शिकार हुआ। वकीलों द्वारा की जा रही मारपीट की जानकारी पाकर कोतवाली से दो जीपें जाम स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही सैकड़ों वकीलों ने जीप को घेर लिया। जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल को गर्म देख दोनों जीपें वापस कोतवाली आ गईं।

इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात अवरूद्ध रहा। वकीलों ने इलाहाबाद  पुलिस का पुतला भी फूंका। उधर वकीलों के प्रदर्शन को शांत करने के लिए तहसीलदार सरोज कुमार मौके पर पहुंचे। वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।


इस दौरान राजेश श्रीवास्तव, हरीशंकर राजपूत, सतीश राजपूत, वीर सिंह भदौरिया, सुधीर यादव, सुरेंद्र यादव, हरवेंद्र यादव, परमानंद तिवारी, कलट्टर सिंह यादव, अजय यादव, कमलेश पाल, अजय बघेल, देवेंद्र भदौरिया, अनिल पाल, अशोक राजपूत, संजय दोहरे सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed