फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawmen accused of taking bribe, altercation in front of SDM

Kannauj News: एसडीएम के सामने कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप, नोकझोंक

Sun, 14 Jul 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 14 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lawmen accused of taking bribe, altercation in front of SDM
तिर्वा। थाना समाधान दिवस में फरियादियों ने एसडीएम के सामने कानूनगो पर रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसडीएम के सामने कानूनगो और फरियादियों की तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जन शिकायत निस्तारण के लिए ठठिया में आयोजित थाना दिवस में एसडीएम अशोक कुमार के सामने एक फरियादी ने पैमाइश के नाम पर कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसडीएम के सामने हंगामा करते हुए दंपती फरियादी ने बताया कि उसकी जमीन सांडा गांव में है। जिस पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर चुके हैं। कानूनगो ने उसकी पैमाइश कराने के नाम पर उससे कई बार रिश्वत ली। इसके बाद भी पैमाइश कराकर कब्जा नहीं कराया। फरियादी ने हंगामा करते हुए बीते दिनों देवरिया में हुए कांड को दोहराने की बात कह डाली। एसडीएम ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समाधान दिवस में हुए हंगामे का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में कानूनगो ओमप्रकाश दुबे का कहना है कि फरियादी का आरोप गलत है। दबाव बनाने के लिए फरियादी ने हंगामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed