फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   last massage of Dr. Kalam

कलाम ने कन्नौज में दिया था प्रदेशवासियों को आखिरी पैगाम

Tue, 28 Jul 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 28 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
last massage of Dr. Kalam
पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने प्रदेशवासियों को कन्नौज से आखिरी पैगाम देते हुए पर्यावरण बचाने का आह्वान किया था। करीब 23 मिनट के भाषण में पर्यावरण संरक्षण को तरक्की का मंत्र बताते हुए पौधे की महत्ता भी बताई थी। वक्त था कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील स्थित गांव अंदुआहार में सोलर पावर प्लांट के उद्घाटन का। इतना ही नहीं वह कन्नौज से इत्र की शीशी लेकर विदा हुए थे। सोमवार देर शाम जब डा. कलाम के निधन की खबर आई तो लोग उनकी यादों में खो गए।
विज्ञापन


सात जुलाई को सोलर प्लांट के उद्घाट के वक्त पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम पर्यावरण को लेकर पूरी तरह से भाव विभोर नजर आए थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां नौ मिनट में ही अपना भाषण खत्म कर लिया वहीं डा. कलाम ने माइक संभाला तो करीब 23 मिनट बोलते रहे। इस दौरान उन्होंने सोलर की महत्ता पर प्रकाश डाला और देशभर में सोलर प्लांट स्थापित करने की बात कही। यह भी बताया कि उनके आवास में भी सोलर प्लांट लगा है।
विज्ञापन


इसका सबसे बड़ा कारण है कि सोलर प्लांट से पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है और सस्ती बिजली भी मिल रही है। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया था और हाथ उठवा कर लोगों को पौधरोपण का संकल्प दिलाया था। सोमवार को उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों का यही कहना था कि डा. कलाम उन्हें जो संकल्प दिला गए हैं उसे हर हाल में पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोह लिया था मन
चंदुआहार गांव में आयोजित समारोह में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम ने कन्नौजवासियों का मन मोह लिया था। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने मुस्कान बिखेरते हुए सर्वप्रथम दोनों हाथ जोड़कर पांडाल में बैठे लोगों को नमस्कार किया था। यह देखकर एकाएक पहले तो मौजूद भीड़  गदगद हो गई फिर जनसैलाब ने भी खड़े होकर उनका अभिवादन किया। कुरसी पर बैठने से पूर्व उन्होंने चारों तरफ लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए देखा और लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। जाने से पहले भी उन्होंने मंच पर घूमकर चारों तरफ लोगों की तरफ निहारते हुए अपनी प्रसन्नता का इजहार किया था। हालांकि उन्होंने अंग्रेजी में भाषण दिया था, तत्काल उनके भाषण का हिंदी में अनुवाद भी सुनाया गया था। इस वजह से भी लोग उन पर मंत्र मुग्ध थे।

 
देखा था पक्षी विहार का नजारा
जनसभा के बाद लाख बहोसी पक्षा बिहार का नजारा देखा था। वहां गेस्टहाउस में कुंदरू, तरोई, करेला, बैगन की भुझिया उन्होंने खाई थी। टीम राइस के साथ ही सलाद, चपातियां के साथ नीबू का अचार खाया था। चंदुआहार से विदा करते समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व राष्ट्रपति को कन्नौज का इत्र भेंट किया। डा. कलाम ने इत्र की शीशी लहराकर सबको खिलखिलाते हुए दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed