फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Las familias se arruinan en el juego, alegaron las mujeres

जुआ में बर्बाद हो रहे परिवार, महिलाओं ने लगाई गुहार

Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Las familias se arruinan en el juego, alegaron las mujeres
तिर्वा/तालग्राम। जुआ अब चोरी छिपे नहीं खुलेआम हो रहा है। गांवों में जुआ के फड़ जगह जगह सुबह से ही सज जाते है। ताश के पत्तों पर हजारों के दांव लगा लोग भाग्य आजमा रहे है। पुलिस की अनदेखी से इस मोह जाल भरे खेल में सैकड़ों परिवार तबाही का शिकार हो चुके है। इससे आजिज महिलाओं ने कोतवाली प्रभारी से जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली तिर्वा के परसोहा गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में जुआ के फड़ सज रहे है। जिसमें युवा जुआ के लती होकर, घर की पूंजी गंवा कर बर्बादी के रास्ते पर है। चोरी की भी घटनाएं बढ़ गई है। जुआ बंद कराने कई बार 112 पुलिस बुलाई गई, लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बात की जानकारी मिली है। जुआ अड्डों के विरुद्ध शीघ्र ही अभियान चलाकर इसमें लिप्त तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed