फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Land worth crores of rupees belonging to people who went to Pakistan, including Halima Bibi, is registered with the state government.

Kannauj News: हलीमा बीबी समेत पाकिस्तान गए लोगों की करोड़ों की भूमि राज्य सरकार में दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Land worth crores of rupees belonging to people who went to Pakistan, including Halima Bibi, is registered with the state government.
छिबरामऊ। बहुचर्चित हलीमा बीबी प्रकरण की दो फाइलों और पाकिस्तान गए लोगों की तीन फाइलों में दर्ज करोड़ों रुपये कीमत की भूमि को साल के अंतिम दिन एसडीएम ने राज्य सरकार में दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन



बुधवार को एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि छिबरामऊ देहात की गाटा संख्या 539 तथा नगर पालिका के गाटा संख्या 921 मिलजुलमा में हलीमा बीबी पत्नी मौजूद अली का नाम दर्ज था। इनके पाकिस्तान चले जाने पर राजस्व संहिता की धारा 115 के तहत वर्तमान समय में लावारिस होने के कारण यह भूमि शत्रु संपत्ति घोषित होने तक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार में दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह सौरिख के ग्राम कायमपुर के गाटा संख्या 989 से मोहम्मद अली पुत्र साबिर अली, ग्राम सकरावा की गाटा संख्या 1733 में दर्ज महमूद हुसैन उर्फ बल्दू हुसैन पुत्र बुद्ध हुसैन, समीद हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन तथा कस्टोडियन व गाटा संख्या 1460 में दर्ज मोहम्मद शमीम, मोहम्मद नसीम पुत्रगण अहमद हुसैन कस्टोडियन को राज्य सरकार में दर्ज कर दिया गया है। तालग्राम के ग्राम इस्माइलपुर के गाटा संख्या 1912 कस्टोडियन बलीउल्ला, हसमतउल्ला पुत्रगण रियासतउल्ला तथा मोहम्मद शफीक पुत्र अलीमुल्ला निवासी पाकिस्तान की भूमि शत्रु संपत्ति घोषित होने तक राज्य सरकार में दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी संपत्तियाें को अभिलेखों में दर्ज करने के लिए तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति विभाग को भी पत्र भेजा गया है। बताते चलें कि हलीमा बीबी तथा पाकिस्तान गए लोगों की संपत्ति की जांच के बाद यह गाटा नंबर निकले थे। इससे पहले भी हलीमा बीबी की करोड़ों रुपये कीमत की भूमि जो छिबरामऊ के कई गांव में दर्ज थी उसे राज्य सरकार में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed