{"_id":"69dd40bba816e13c9d0be3cc","slug":"laborer-dies-after-touching-iron-rod-in-ht-line-kannauj-news-c-214-1-knj1005-147527-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत
Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। निर्माणाधीन मकान के पास से गुजरी एचटी लाइन के तार में सरिया छूने से मजदूर की मौत हो गई और साथी झुलस गया। घायल मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
ग्राम ऊलर निवासी दिनेश (33) मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को भटपूरी सड़क स्थित ग्राम कायमपुर में अमित वर्मा के निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करने गए थे। दिनेश साथियों के साथ लिंटर के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी अचानक सरिया एचटी लाइन के तार से छू गई। करंट लगने से दिनेश गंभीर रूप से झुलस गए और साथी मजदूर छिबरामऊ के गांव बटेला निवासी संजीव जाटव करंट लगने से दूर जा गिरे। अन्य मजदूर काम छोड़कर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची, वहां पर डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजीव का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, इससे वह लोग आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचकर हंगामा किया।
प्रभारी निरीक्षक जयंती गंगवार के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। चाचा महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।