Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Laborer dies after getting stuck in tractor fodder cutting machine

Kannauj News: ट्रैक्टर चारा काटने की मशीन में फंसकर मजदूर की मौत

Wed, 15 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 15 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after getting stuck in tractor fodder cutting machine
तालग्राम। थाना क्षेत्र के सलेमपुर टिकुरियनपुर्वा में मंगलवार दोपहर में चारा काटते समय मजदूर की ट्रैक्टर की मशीन फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर मशीन मालिक व चारा काटने वाले किसान मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जा में लिया।
विज्ञापन


सुताह गांव निवासी अशोक कुमार (22) मजदूरी करता था। मंगलवार को बगुलिहाई गांव में खुदी पाइप लाइन सही कर रहा था। सुताह गांव के गुलाब सिंह ट्रैक्टर चारा काटने की मशीन किराए पर चलाते हैं। चारा कटवाने के लिए मजदूरी पर अशोक को वहीं से साथ ले गए। टिकुरियनपुर्वा के किसान बबलू का धान पुआल महावीर शिक्षा सदन स्कूल के पास काटा जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार चारा काटते समय मशीन की बेल्ट को अशोक ठीक करने लगा और उसका हाथ व सिर मशीन के अंदर चला गया। जब तक ट्रैक्टर बंद किया गया तब तक अशोक की मौत हो गई। घबराए मशीन मालिक व किसान मौके से भाग गए। पिता बांकेलाल ने बताया कि कई साल पहले अशोक की शकुंतला से शादी हुई थी, उसका डेढ़ साल का पुत्र रजनीश है। घटना के बाद पत्नी व मां मुन्नी देवी रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पत्नी को लेकर जाना था ससुराल
पत्नी शकुंतला को भैया दूज पर ससुराल ले जाने लिए अशोक को रुपये के जरूरत थी। ट्रैक्टर मालिक ने अधिक मजदूरी देने का वादा किया और वह रुपये के लालच में उनके साथ चला गया। पत्नी की बात मान कर सुबह ससुराल चला जाता तो समय टल जाता और शायद अशोक की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed