{"_id":"60241cf78ebc3ee90413db68","slug":"laaparavaahee-mein-do-sachiv-nilambit-paanch-ka-vetan-roka-kannauj-news-knp61108746","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में दो सचिव निलंबित, पांच का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में दो सचिव निलंबित, पांच का वेतन रोका
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम ने बुधवार देर शाम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में लापरवाही के आरोप में दो सचिवों को निलंबित कर दिया। पांच सचिवों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। साथ ही समय से काम पूरा न करने पर 11 सचिवों पर कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए।
डीएम राकेश कुमार मिश्र का पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व मनरेगा पर अधिक फोकस रहा। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से सदर ब्लॉक, जलालाबाद, उमर्दा व गुगरापुर के अधिकारी मौजूद रहे। निर्माण कार्य में रुचि न लेने पर सदर ब्लाक के सचिव लाल सिंह गिहार व अशोक कुमार को निलंबित कर दिया। इसके अलावा सचिव मुजीब खान, इंद्रपाल, सत्यम वर्मा, प्रभा व दीवान सिंह का वेतन रोक दिया। समय पर कार्य पूर्ण न करने पर सचिव अश्वनी, जयप्रकाश, देवेंद्र प्रताप, संभव जैन, लक्ष्मी सिंह, अर्जुन पटेल, अभिनेंद्र, नीलम शर्मा, मनीषा, अजय पाल व सुधीर दुबे को कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, जिला विकास अधिकारी एनबी सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।