फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kuda

कलक्ट्रेट में जग खा रहे कूडे़दान, सड़कों पर कूड़ा

Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
kuda
kuda - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था ध्वस्त है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसा इसलिए है कि कलक्ट्रेट में करीब एक सैकड़ा कूडे़दान चार माह से जंग खा रहे हैं। नगरपालिका की ओर से इन कूडे़दान को जगह-जगह रखना भी मुनासिब नहीं समझा गया। कई डस्टबिन के लोग ढक्कन भी खोल ले गए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2021 में नगर पालिका की ओर से करीब 100 लोहे के डस्टबिन खरीदे गए थे। इन्हें कलक्ट्रेट परिसर में रखवा दिया गया था। नगरपालिका के अधिकारी और जिम्मेदार इन्हें शहर के मोहल्लों व जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर रखवाना भूल गए। इससे अब यह कीमती डस्टबिन जंग खा रहे हैं। रोजाना कलक्ट्रेट में अधिकारियों का आना-जाना होता है। इसके बाद भी इनकी सुध नहीं ली गई। कई स्थानों पर डस्टबिन नहीं रखे है। इससे लोग सड़कों व गलियों में कूड़ा डालकर गंदगी का ढेर लगा रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका इससे बेपरवाह बना हुआ है। कई माह से पड़े डस्टबिन के ढक्कन भी लोग खोल ले गए हैं। ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि डस्टबिन का कुछ सामान नहीं आया है। इससे इन्हें अभी रखवाया नहीं जार सके। जल्द इनका प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

कन्नौज। शहर के नखासा मोहल्ला निवासी रामवीर बघेल का कहना है कि मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से डस्टबिन नहीं रखाएं गए हैं। इससे लोग घरों के बाहर रोड पर कूड़ा फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नसरापुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। ऐसे में लोगों को खुद कूड़ा बाहर फेंकने जाना पड़ता है।

कन्नौज। जलालपुर सरवन निवासी अख्तियार खान का कहना है कि नगर पालिका की ओर से कूड़ेदान नहीं रखवाएं नहीं गए है। इससे लोग खुले में कूड़ा डाल रहे।
जसौली निवासी रिहान खान ने बताया कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को कूड़ेदान रखवाने के लिए कहा गया, लेकिन अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। इससे जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

kuda

kuda- फोटो : KANNAUJ

kuda

kuda- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed