{"_id":"654936533c2427185d03e5b4","slug":"kshitij-got-second-place-deepshikha-got-third-place-in-scholarship-examination-kannauj-news-c-12-1-knp1074-466731-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्कॉलरशिप परीक्षा में क्षितिज को द्वितीय, दीपशिखा को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्कॉलरशिप परीक्षा में क्षितिज को द्वितीय, दीपशिखा को मिला तीसरा स्थान
Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। एक माह पहले एसएन प्रधान फाउंडेशन छिबरामऊ ने अंग्रेजी भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष की भांति अंग्रेजी माध्यम की स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की थी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं और अंग्रेजी शिक्षक को सम्मानित किया गया।
परीक्षा में विद्यालय के कक्षा दस के छात्र क्षितिज प्रताप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें फाउंडेशन द्वारा 5000 रुपये की नगद धनराशि दी गई। कक्षा 12 की स्कालरशिप परीक्षा में दीपशिखा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें पुरस्कार के रूप में 5500 रुपये, तान्या भदौरिया को चतुर्थ स्थान उन्हें पुरस्कार के रूप में 2000 रुपये व मयंक राजपूत पांचवां स्थान प्राप्त करने पर 2000 रुपये की नगद राशि दी गई। सोमवार को विद्यालय में छात्रों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में कुल 41 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें 38 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम व तीन विद्यालय हिंदी माध्यम के थे। हिंदी माध्यम से शिक्षण के बावजूद विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कॉलर शिप व प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषा को प्रोत्साहन देने व बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता वीरेश चंद्र गुप्त को विद्यालय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।