फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Krrish and Pooja won silver medals in state yoga games competition

राज्य योग खेल प्रतियोगिता में क्रिष और पूजा ने जीता रजत पदक

Sat, 05 Oct 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Krrish and Pooja won silver medals in state yoga games competition
कन्नौज। हापुड़ के एनएल पब्लिक स्कूल में 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक हुई उप्र राज्य योग खेल प्रतियोगिता में कन्नौज के क्रिष और पूजा ने रजत पदक जीता है। डीएम रवींद्र कुमार ने इन्हें प्रमाणपत्र और मेडल दिए। डीएम ने कहा कि योग्य छात्र-छात्राओं को योगा व अन्य खेलकूद में प्रतिभाग कराएं।
विज्ञापन

37वीं उ.प्र. राज्य योग खेल प्रतियोगिता 2019 एनएल पब्लिक स्कूल हापुड़ में हुई थी। इसमें जनपद कन्नौज के जिला योग एसोसिएशन की टीम ने भी प्रतिभाग किया था। बालक वर्ग में कन्नौज पब्लिक स्कूल के क्रिष यादव को रजत पदक और बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल तहसीपुर की पूजा राजपूत को रजत पदक जिलाधिकारी ने देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में कन्नौज पब्लिक स्कूल से हार्दिक यादव, अभिनव विद्यालय गंगधरापुर से अंकित, योगेंद्र, हर्ष, अजीत सिंह तथा जूनियर हाईस्कूल नजरापुर से विपिन देव तथा बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल तहसीपुर से रौनक व खुशबू, कन्नौज पब्लिक स्कूल से साक्षी यादव को भी प्रतिभाग के लिए प्रमाणपत्र मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होगा। यहां टीम के कोच श्रवण कुमार, टीम मैनेजर गगन चतुर्वेदी, संघ सरंक्षक श्री एनसी टंडन, अध्यक्ष राहुल मिश्रा, सचिव मोहित कटियार के साथ संघ के अन्य सदस्य एवं कन्नौज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने विजेताआें उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed