फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kotwali

कोतवाली से महिला को भगाया, एसपी ने लिया संज्ञान

Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
kotwali
कन्नौज। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची महिला को दरोगा ने धमकाते हुए भगा दिया। शिकायत पर एसपी ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद चार नामजद हमलावरों और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर अलियापुर पैंदाबाद निवासी लीलावती पत्नी रामसेवक ने सदर कोतवाली में पड़ोसी राधेश्याम, रविंद्र, गुड्डू, रामजीत और अज्ञात कुछ महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि चार जनवरी को रंजिश के चलते आरोपी घर में घुस आए। धारदार हथियारों से पति रामसेवक, उमेश और जेठ गंगाचरण को घायल कर दिया। जब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसे धमकाते हुए भगा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद वह एसपी के पास पहुंची तब उसकी सुनी गई। एसपी ने बताया कि जांच कर दरोगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed