{"_id":"615dea9d8ebc3e69c76deb7e","slug":"kotwali-adamant-on-the-insistence-of-marrying-the-lover-reached-the-kotwali-accused-the-relatives-of-murder-kannauj-news-knp6567312188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका पहुंची कोतवाली, परिजनों पर लगाया हत्या कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका पहुंची कोतवाली, परिजनों पर लगाया हत्या कराने का आरोप
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। परिजनों पर दोनों की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और प्रेमी के साथ निकाह कराने की गुहार लगाई।
नगर के एक मोहल्ले की युवती दो दिन से प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। कोतवाली पहुंची युवती का कहना है कि मोहल्ले के युवक के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हैं। प्रेमी के परिजनों को घर बुलाकर बैठा लिया। इस पर प्रेमिका भड़क गई। वह कोतवाली पहुंच गई। प्रेमिका का आरोप है कि उसके परिजन उसकी तथा प्रेमी की हत्या करा सकते हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे।
युवक कार्रवाई के खौफ के चलते थाने नहीं गया। इस पर युवती ने अपने परिजनों पर प्रेमी व उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। हालांकि इस बीच प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर कई बार थाने बुलाया। वह नहीं पहुंचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता चल रही है। आपस में समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।