फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kota se laute chhaatr-chhaatraon kee raipid kit se huee jaanch par sandeh

कोटा से लौटे छात्र-छात्राओं की रैपिड किट से हुई जांच पर संदेह

Wed, 22 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
kota se laute chhaatr-chhaatraon kee raipid kit se huee jaanch par sandeh
कन्नौज। कोटा (राजस्थान) से लौटे छात्र-छात्राओं की रैपिड किट से हुई कोरोना जांच पर चिकित्सकों ने संदेह किया है। होम क्वारंटीन किए गए सभी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी की जा रही है। लक्षण मिलने पर जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

18 अप्रैल की रात जिले में कोटा से 42 छात्र-छात्राएं लौटी थीं। बाद में एक छात्र और छात्रा की आमद हुई। जिला अस्पताल में इनकी रैपिड किट से कोरोना जांच की गई थी। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद घर में क्वारंटीन रहने की सलाह देकर भेज दिया गया था। रैपिड किट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए तो छात्र-छात्राओं का मामला भी संदेह के घेरे में है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर जल्द इनकी दोबारा जांच कराने का फैसला ले सकते हैं। इसके अलावा और भी जिन लोगों की रैपिड किट से जांच हुई, उनकी स्थिति पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर रखे है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया है। अगर किसी भी छात्र-छात्रा में कोरोना के लक्षण मिले तो उसकी कोरोना जांच कराई जाएगी। फिलहाल जिले में पहले चरण में 300 रैपिड किट आई थीं। शासन स्तर से निर्देश आने के बाद इन किटों से कोरोना जांच का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed