फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se vrddh samet do logon kee maut, ek sankramit mila, 12 hue theek

कोरोना से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत, एक संक्रमित मिला, 12 हुए ठीक

Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
korona se vrddh samet do logon kee maut, ek sankramit mila, 12 hue theek
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच करता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना से शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। एक संक्रमित मिला। वहीं 12 लोग ठीक हुए हैं। 56 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छिबरामऊ ब्लॉक के गांव जसुआमई निवासी कोरोना संक्रमित माया देवी (55) सात दिन से मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती थीं। संक्रमित मकरंदनगर (कन्नौज) निवासी छोटेलाल (80) का भी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा गुरसहायगंज के किदवईनगर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 9155 हो गई है। इनमें 8986 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 115 मरीजों की मौत हो गई।

वहीं कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय ने कहा कि अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर संक्रमण बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed