फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se bachaav ko yuvaon ne seel keen galiyaan

कोरोना से बचाव को युवाओं ने सील कीं गलियां

Fri, 17 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona se bachaav ko yuvaon ne seel keen galiyaan
बिरतिया मोहल्ले में बंद की गई गली। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बहादुरपुर में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद युवाओं ने मोहल्ले की गलियों को सील कर दिया है। वहीं पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों को पीट दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने नगर के मुख्य मार्ग सहित गलियों में बिना किसी काम के घूम रहे युवकों को पीट दिया। बाद में घर से न निकलने की हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं युवाओं ने मोहल्लों में बांस, टिन, कांटेदार घास व लकड़ी लगाकर गलियों को अवरुद्ध कर दिया। युवाओं का कहना है कि सुबह के समय सिर्फ फल, दूध व सब्जी की एक-एक ठेली को ही मोहल्ले में आने दिया जाएगा। नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज, बजरिया, बस्तीराम, इंद्रानगर, दीक्षितान, गनेश चौधरी, बनवारी नगर, बिरतिया, जुलाहपुरी सहित कई मोहल्लों में बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार ग्रामीणाें ने आठ जगहों पर बैरियर लगाकर बाहर से आने-जाने वालों पर रोक लगा दी है। मोहल्ला दीक्षितान, मस्जिद वाली गली, वाल्मीकि मोहल्ला, जिलापुरी में बेवजह आने वाले लोगों को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने भी लगाए बैरियर
अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्ग के अलावा फर्रुखाबाद चौराहा, पूर्वी बाईपास, पश्चिमी बाईपास पर भी बैरियर लगवाए हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी इधर से गुजर रहे बाइक सवारों को रोककर घर से निकलने का कारण पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed