फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona sankraman se pheekee raheen eed kee khushiyaan

कोरोना संक्रमण से फीकी रहीं ईद की खुशियां

Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
korona sankraman se pheekee raheen eed kee khushiyaan
कन्नौज। कोरोना संक्रमण ने इस साल भी ईद का पर्व धूमधाम से नहीं मनाने दिया। खुशियां फीकी रहीं। लोगों ने परिवार के साथ घर पर नमाज पढ़ी। गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह और मस्जिदों में केवल पांच लोग ही नमाज पढ़ सके। सभी ने घरों में बने लजीज पकवानों का स्वाद लिया।
विज्ञापन

जिले में ईद का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मस्जिदों में पांच लोग ही पहुंचे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में पुलिस, पीएसी की निगरानी रही। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शहर व नगर में लगातार भ्रमण करते रहे। मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा। लोग एक दूसरे के गले मिले। इसी तरह घरों में भी लोग मिलने पहुंचे। यहां बने पकवान का स्वाद लिया। सेवइयों को खाया। चटपटे चने, सूतफेनी, सेवईं, दही बडे़ समेत कई लजीज व्यंजन तैयार किए गए थे। कोरोना के चलते लोग मास्क लगा कर मिलने पहुंचे। घरों में भी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठे। लोगों ने जरूरतमंद लोगों को खाना व अन्य सामान दिया।
विज्ञापन

दूसरे साल भी सूनी रहीं ईदगाह
कोरोना संक्रमण के चलते दूसरे साल भी शहर व नगरों की ईदगाह सूनी रहीं। पांच लोगों ने नमाज पढ़ी। ईद व बकरीद में यहां नमाज पढ़ी जाती है। पिछले साल भी कोरोना के चलते सामूहिक नमाज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed