फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona sankraman: gharon mein nahin kiya kanya poojan

कोरोना संक्रमण: घरों में नहीं किया कन्या पूजन

Thu, 22 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
korona sankraman: gharon mein nahin kiya kanya poojan
छिबरामऊ नगर में प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/छिबरामऊ। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नगर के कई घरों में कन्या पूजन नहीं किया गया। महिलाओं ने गोमाता को प्रसाद खिलाकर अपना व्रत खोला। कन्याओं के घर जाकर दक्षिणा दी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते नगर में रामनवमी सादा तरीके से मनाई गई। लोगों ने कन्या पूजन से परहेज किया। गाय को प्रसाद खिलाकर व्रत खोला गया। मंदिरों में सामान्य तरीके से पूजा-अर्चना की गई। भीड़ जुटाने से परहेज किया गया। बुधवार सुबह व्रती महिलाओं ने मां भगवती के सिद्धदात्री स्वरूप की पूजा की। लोगों ने ज्योतिषाचार्य से मार्गदर्शन लिया। इनके बताए अनुसार कन्याओं के बजाय गोमाता की पूजा की। गोमाता को देवी का स्वरूप मानते हुए प्रसाद खिलाकर व्रत पारण किया। नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना में प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। पांच से दस सदस्य ही पूजा में शामिल हुए। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रख गया। कन्याओं के घर जाकर दक्षिणा दी गई। आम तौर पर रामनवमी पर मोहल्लों में कन्याओं की टोलियाें की रहने वाली चहल-पहल इस बार नहीं दिखी।
विज्ञापन

प्रसाद लिया न दिया, दिखाई समझदारी
कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते घरों में क्वारंटीन हुए लोग वायरस को लेकर खासे सतर्क हैं। प्रसाद को दूसरे घरों में देने से परहेज किया गया। लोग दूसरों के संपर्क में आने से बचते रहे। वहीं किसी घर में कन्या के लिए दक्षिणा के साथ प्रसाद भेजा गया तो वहां भी इसे लेने से बचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed