फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona sandigdh kee bahan aur bhaanjon ko kiya kvaaranteen

कोरोना संदिग्ध की बहन और भांजों को किया क्वारंटीन

Tue, 14 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
korona sandigdh kee bahan aur bhaanjon ko kiya kvaaranteen
चंद्रशेखर के दरवाजे पर पुलिस के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KANNAUJ
तेराजाकेट(कन्नौज)। पड़ोसी जिले के कोरोना संदिग्ध की बहन और दो भांजों की थर्मल स्क्रीनिंग कर क्वारंटीन किया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संदिग्ध युवक बहन के घर चार दिन ठहरा था। इससे रिश्तेदारों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के जल्लापुर गांव में रहने वाले एक युवक में सोमवार को कोरोना के लक्षण मिले थे। हाल में ही वह दिल्ली से लौटा था। लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद से सैफई मेडिकल कालेज में रेफर करने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य टीम तेराजाकेट में रहने वाले युवक के बहनोई चंद्रशेखर के घर पहुंची।
विज्ञापन

यहां चंद्रशेखर, इनकी पत्नी सुषमा, बेटे जितेंद्र, बिरजू और बेटी लवी की थर्मल स्क्रीनिंग की। सुषमा, जितेंद्र और बिरजू में खांसी के लक्षण मिलने पर गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर में क्वारंटीन किया गया। तालग्राम सीएचसी के डॉ. प्रेमचंद, डॉ. भानु तिवारी ने बताया कि युवक आठ मार्च को दिल्ली से बहन के घर आया था। यहां ठहरने के बाद 11 मार्च को घर चला गया था। रिश्तेदारों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed