{"_id":"5e9b38898ebc3e6fd43b65eb","slug":"korona-positive-kannauj-news-knp555894170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों के संपर्क में आने वाला समधन का युवक निकला कोरोना पॉजिटिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों के संपर्क में आने वाला समधन का युवक निकला कोरोना पॉजिटिवि
विज्ञापन
कन्नौज। समधन क्षेत्र की तीन मस्जिदों में मिले जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग भी कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं। इन मस्जिदों में मिले 28 जमातियों और 14 इलाकाई लोगों में से एक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। टीम पता लगा रही है कि आखिर एक ही व्यक्ति कैसे पॉजिटिव निकला। उम्मीद है कि विभाग बाकी की फिर से जांच करा सकता है।
15 अप्रैल को पुलिस को समधन की तीन मस्जिदों में 42 जमातियों के मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने इन्हें तीनों मस्जिदों से निकालकर वहीं पर क्वारंटीन किया था। इनके सैंपल सैफई भेजे गए थे। शनिवार रात आई रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। बाकी 41 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना रोकथाम टीम के प्रभारी अधिकारी डॉ. केसी राय के मुताबिक इन 42 लोगों में से 28 फर्रुखाबाद और कासगंज के रहने वाले थे।
बाकी 14 समधन के ही रहने वाले बताए गए। अब सवाल उठता है कि समधन में रहने वाले लोग ही आखिर मस्जिदों में क्यों रह रहे थे। इनकी अब जांच कराई जाएगी। कोरोना पॉजिटिव को तिर्वा सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 हास्पिटल में आइसोलेट किया गया है। बाकी की जांच रिपोर्ट पर रविवार को अफसरों से चर्चा की जाएगी। उधर, समधन के 40 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
पता किया जा रहा है कि यह लोग किन लोगों के संपर्क में आए। अगर समधन क्षेत्र का व्यक्ति जमातियों के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुआ है तो बाकी की रिपोर्ट निगेटिव कैसे आई? स्वास्थ्य विभाग इन लोगों का सर्विलांस के जरिए यात्रा इतिहास निकालने की तैयारी कर रहा है।
जिले में बढ़ा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ : कन्नौज। कन्नौज में एक हफ्ते के भीतर कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। ठठिया के बदलेपुरवा में युवक के संक्रमित मिलने के बाद इंदरगढ़ के बहादुरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले। शनिवार को समधन में कोरोना संक्रमित का केस सामने आया है। जिले में अब छह कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। 42 में से 41 की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग निगेटिव बता रहा है।
इस रिपोर्ट पर संदेह है। सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर जिस समधन के व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव बताया गया, वह किस-किस के संपर्क में आया? जाहिर सी बात है कि क्षेत्र में आने वाले लोगों में कोई तो है जो कोरोना संक्रमण लेकर दाखिल हुआ। फिर उसके संपर्क में आने वाले संक्रमित हुए।