फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona paraast hoga, bhaarat vijayee hoga vishay par pratiyogitaen

कोरोना परास्त होगा, भारत विजयी होगा विषय पर प्रतियोगिताएं

Fri, 27 Mar 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
korona paraast hoga, bhaarat vijayee hoga vishay par pratiyogitaen
कन्नौज। छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता व सकारात्मक ऊर्जा के लिए निबंध, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता की थीम कोरोना परास्त होगा, भारत विजयी होगा रहेगी।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रतियोगिता में घर पर रह कर सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। निबंध प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में कक्षा नौ से दस के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। शब्द सीमा अधिकतम तीन सौ शब्द है। द्वितीय वर्ग में कक्षा ग्यारह से बारह के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। शब्द सीमा अधिकतम तीन सौ है। हिंदी और अंग्रेजी में प्रतिभाग किया जा सकता है। चित्रकला प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। प्रथम वर्ग में कक्षा छह से आठ, द्वितीय वर्ग में कक्षा नौ से दस, तृतीय वर्ग में कक्षा ग्यारह से बारह के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। ए-फोर साइज पेपर पर चित्र बनाना है। स्लोगन प्रतियोगिता भी तीन वर्गों में होगी। प्रविष्टियों को ई मेल से भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्कूलों में अवकाश है। ऐसे में छात्र घर पर परेशान हो रहे हैं। उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed