फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   koode ke nistaaran kee samasya hogee khatm, ek maheene mein shuroo ho jaega emaareph sentar

कूड़े के निस्तारण की समस्या होगी खत्म, एक महीने में शुरू हो जाएगा एमआरएफ सेंटर

Sun, 06 Jun 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
koode ke nistaaran kee samasya hogee khatm, ek maheene mein shuroo ho jaega emaareph sentar
निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर । - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। नगर पंचायत के वार्डों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए रामलीला मैदान के पास निर्माणाधीन एमआरएफ(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर इस माह तैयार हो जाएगा। इससे कूड़ा डंप करने और निस्तारण की समस्या का समाधान हो जाएगा। यह सेंटर 33 लाख 67 हजार की लागत से बन रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सफाई कर्मी कूड़े को इकट्ठा कर सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे निस्तारण में खासी परेशानी होती है। अब इस माह के अंत तक कूड़ा डंप करने और निस्तारण की समस्या का समाधान हो जाएगा। एक एकड़ भूमि पर एमआरएफ(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया जा रहा है। निर्माण लगभग पूरा है। फर्श और फिनिशिंग बकाया है। यहां सूखे और गीले कचरे को अलग किया जाएगा। गीला कचरा खाद बनाने के काम आएगा। सूखे कचरे से प्लास्टिक समेत अन्य सामान को अलग किया जाएगा। इसके बाद पंचायत इसे बेचेगी। इससे नगर पंचायत की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

वहीं ईओ घनश्याम राय का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत एमआरएफ सेंटर बनाया जा रहा है। इस माह के अंत तक शुरू करा दिया जाएगा। ग्यारह वार्ड से रोजाना करीब चार से पांच मीट्रिक टन कूड़ा इकट्ठा होता है। एमआरएफ सेंटर की क्षमता दस मीट्रिक टन है। ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed