फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kohara kaayam, sarason va matar ko nukasaan

कोहरा कायम, सरसों व मटर को नुकसान

Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
kohara kaayam, sarason va matar ko nukasaan
कोहरे से प्रभावित सरसों की फसल। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। कई दिनों से सुबह व शाम कोहरा हो रहा है। इससे आमजन परेशान हैं। वहीं सरसों व मटर की फसल प्रभावित हो रही है। कृषि वैज्ञानिकों ने फसल को नुकसान से बचाने के लिए हल्की सिंचाई कर खेतों में नमी बनाए रखने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

किसान प्रदीप, कुलदीप, ओमशंकर, श्रीकृष्ण, रघुवीर, संजय का कहना है कि कोहरे की धुंध छा रही है। इससे फूल रही सरसों, चना, मटर, मसूर, अरहर की फसलें प्रभावित हो रही हैं। फसलों में माहू कीट के साथ रतुआ रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। कुछ खेतों में रोग दिखाई देने लगा है। मटर की फसल में फंफूदी लगने लगी है। पछुआ हवाओं से पाला के आसार हैं। इससे अरहर की फसल तबाह हो सकती है। उखटा रोग शुरू हो गया है। इस हालत में पैदावार कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अनौगी कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया का कहना है कि फसलों की हल्की सिंचाई कर खेत में नमी बनाए रखें। शाम के समय फसलों के आसपास धुआं करें। इससे कोहरे व पाले का असर नहीं होगा। फसलों की निगरानी करते रहें। फूलों से लदे पौधों के पत्तों पर व्हाइट रस्ट दिखाई दे तो समझ लें कि रतुआ रोग व माहू कीट लग रहा है। क्लोरथालोनील दवा का एक ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। फफूंदी नाशकों के स्प्रे से फसलों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed