फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisee ko panjeeyan kee maalumaat nahin, kisee ne naveeneekaran nahin karaaya

किसी को पंजीयन की मालुमात नहीं, किसी ने नवीनीकरण नहीं कराया

Fri, 01 May 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
kisee ko panjeeyan kee maalumaat nahin, kisee ne naveeneekaran nahin karaaya
मौसमपुर मौरारा में सामाजिक दूरी बनाकर काम करते श्रमिक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के श्रमिक हकों से वंचित हैं। ज्यादातर को श्रम विभाग में पंजीयन की मालुमात नहीं है। कुछ ने किसी के कहे सुने पंजीयन करा भी लिया तो किसी योजना का लाभ नहीं मिला। बड़ी तादाद में मजदूरों ने पंजीयन का नवीनीकरण ही नहीं कराया। इससे यह लॉकडाउन में मिलने वाली सरकार की मदद से वंचित रह गए। वहीं जिले के श्रमिक मजदूर दिवस पर भी काम में जुटे रहे।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित मौसमपुर मौरारा में श्रमिक रोज की तरह काम कर रहे थे। मजदूर दिवस और श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में पूछने पर सबका अलग जवाब था। पैंदाबाद के सर्वेश ने मुताबिक मजदूर दिवस के बारे में जानकारी नहीं है। न ही श्रम विभाग में पंजीयन की जानकारी है। मोहल्ला सफदरगंज के मोहम्मद आजम ने बताया कि श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में नहीं पता है। डहलेपुर के राजेश ने बताया कि पेट की खातिर सुबह घर छोड़ देते हैं। शाम को लौटते हैं। इससे रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए। शेखाना के मोहम्मद अरशद ने बताया कि श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाया था। एक वर्ष से अधिक समय बीत गया। किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

47,500 में 15,374 ने कराया पंजीयन का नवीनीकरण
जिले में करीब दो लाख श्रमिक हैं। पंजीकरण 47500 का है। डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन की जानकारी नहीं है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को एक हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। नवीनीकरण कराने वाले 15,374 श्रमिकों को ही लाभ मिल रहा है। बाकी इस लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संचालित योजनाएं
शिशु हित लाभ योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, बालिका मदद योजना, अक्षमता पेंशन योजना, दुर्घटना सहायता योजना, पुत्र विवाह अनुदान योजना, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, आवास सहायता योजना, पेंशन योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, मेधावी छात्र योजना, मध्याह्न भोजन सहायता योजना संचालित हैं।

समय-समय पर शिविर लगाकर मजदूरों का पंजीकरण किया जाता है। इसके बाद भी श्रमिक रुचि नहीं दिखाते हैं। 32 हजार श्रमिकों के नवीनीकरण न कराने से वह योजना से वंचित हैं। लॉकडाउन के बाद सभी मजदूरों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। वहीं, 15,374 श्रमिकों में से करीब 12 हजार लोगों के खाते में एक हजार रुपये भेज दिए गए हैं। बाकी के खाते सही कर रुपये भेजने की कार्रवाई चल रही है।
-जगदीश वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed