{"_id":"5ec965838ebc3e9096650b92","slug":"kisaanon-ko-50-pheesadee-anudaan-par-milega-dhaan-ka-beej-kannauj-news-knp5617032152","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा धान का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा धान का बीज
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले को तीन किस्म के धान और ढेंचा बीज की खेप मिली है। किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीज दिया जाएगा। धान के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान है।
जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह ने बताया कि धान की तीन प्रजातियों का बीज सभी ब्लाकों के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भेजा जा चुका है। धान मोटा 3,595 रुपये, धान महीन 3,625 रुपये, बासमती 5015 रुपये प्रति क्विंटल दर पर है। ज्वार 5065 रुपये, बाजरा 4,275 रुपये, अरहर 9,555 रुपये, मूंगफली 7,535 रुपये, सोयाबीन 7,375 रुपये, तिल 16,205 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। किसान को बीज भंडार पर पूरा मूल्य देना होगा। 50 प्रतिशत अनुदान बैंक खाते में पहुंचेगा।
ढेंचा का बीज 100 क्विंटल मिला है। यह 144.80 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। बीज का वितरण गोदाम से होगा। संकर बीज कृषि विभाग की अनुबंधित कंपनियां ब्लाकों में स्टाल लगाकर बेचेंगी। अरहर, बाजरा और मूंग बीज भी जल्द उपलब्ध होगा।