फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kids could not hear the multiplication table

पहाड़ा नहीं सुना पाए बच्चे

Fri, 05 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 05 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kids could not hear the multiplication table
हिसामुद्दीनपुर गांव में ग्रामीणों से समस्याओं पर वार्ता करते माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल ने शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता जांचने के लिए जिले के मॉडल स्कूल प्राइमरी पाठशाला हिसामुद्दीनपुर के अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरेईपुर व प्राइमरी पाठशाला तिर्वा गंज का  निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चे 19 का पहाड़ा नहीं सुना पाए। छात्रों की संख्या भी कम मिली। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री का काफिला शुक्रवार की सुबह दस बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरेईपुर में पहुंचा।
विज्ञापन


इस विद्यालय में कक्षा छह में 62, कक्षा सात में 7 व कक्षा आठ में 10 छात्र पंजीकृत थे। पंजीकृत कुल 88 छात्रों के विपरीत विद्यालय में महज 33 छात्र व छात्राएं मौजूद मिली। इस विद्यालय में सहायक अध्यापिका रवि नंदनी कार्यवाहक हेड टीचर के रुप में मौजूद थी। उनके अलावा विद्यालय में किसी अन्य टीचर की तैनाती नहीं थी। राज्य मंत्री ने कक्षा आठ के विद्यार्थियों से 19 का पहाड़ा पूछा। एक छात्रा को छोड़कर कोई सही जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने जब बच्चों की कापियां चेक की तो पाया कि टीचर ने बिना जांचे ही अपने हस्ताक्षर कर दिए थे। कई जगह पर गलती होने के बावजूद भी टीचर के हस्ताक्षर थे। इस पर राज्य मंत्री ने सहायक टीचर को डांटा।  इसके बाद हिसामुद्दीनपुर गांव पहुंचे। इस गांव के विद्यालय को अधिशाषी अभियंता जल निगम ने गोद ले रखा है। यहां सबकुछ ठीक मिला। विद्यालय में 99 छात्र पंजीकृत थे। 79 छात्र मौजूद मिले। यहां भी राज्यमंत्री ने कक्षा पांच के छात्रों से कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों ने सवालों के सही जवाब दिए। इस पर राज्य मंत्री ने उनकी पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद राज्यमंत्री प्राइमरी पाठशाला तिर्वागंज पहुंचा। यहां हेड टीचर आरती सिंह के अलावा दो अन्य सहायक अध्यापक मौजूद मिले। 122 छात्र पंजीकृत थे। राज्यमंत्री ने यहां भी छात्रों से सवाल दागे। कुछ छात्र जवाब दे पाए। कुछ छात्रो ने पहाड़े नहीं सुना पाए। राज्यमंत्री ने हेड टीचर को सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed