फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kidnapping of a girl by entering the house on the strength of a gun

Kannauj News: तमंचे के बल पर घर में घुसकर युवती का अपहरण

Fri, 14 Apr 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 14 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a girl by entering the house on the strength of a gun
छिबरामऊ। विशुनगढ़ में युवक ने तमंचा लहराते हुए घर में घुसकर युवती का अपहरण कर लिया। अपहृत युवती के बाबा ने घर में लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए युवक व उसके चार अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विशुनगढ़ कस्बे के एक युवक ने बताया कि बुधवार की रात गांव का ही गोपाल श्रीवास्तव तीन चार अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया। तमंचे के बल पर पोती का अपहरण कर ले गए। आरोप है कि यह लोग अलमारी में रखे 30 हजार रुपये, सोने की जंजीर, कान की झुमकी, सोने का हार भी निकाल ले गए। जाते समय कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए काले रंग की कार से चले गए। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही गोपाल ने पोती को उठा ले जाने की धमकी दी थी। लोकलाज के कारण उसने इसकी शिकायत नहीं की। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed