फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khet mein mila shav, parijanon ko hatya ka shak, baraat ke dauraan naach gaana dekhane ghar se nikala tha yuvak

खेत में मिला शव, परिजनों को हत्या का शक, बरात के दौरान नाच गाना देखने घर से निकला था युवक

Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
khet mein mila shav, parijanon ko hatya ka shak, baraat ke dauraan naach gaana dekhane ghar se nikala tha yuvak
ठठिया(कन्नौज)। बरात में शामिल होने घर से निकले युवक का शव खेत में मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। भाई ने गला कसकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भढ़ाह गांव निवासी छोटेलाल(32) का चार साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी चार माह पहले छोड़कर चली गई थीं। छोटेलाल अपने बडे़ भाई गोरेलाल के साथ रहते थे। रविवार को गांव में आई बरात के दौरान नाच गाना देखने घर से निकले थे। रात में वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। सोमवार सुबह ग्रामीण ने खेत में शव देखा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। फोरेंसिक टीम के अलावा एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ दीपक दुबे, थानाध्यक्ष राजकुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोरेलाल ने बताया कि भाई की गला कसकर हत्या की गई है। मौके पर जूते नहीं मिले। जेब में शराब का भरा हुआ क्वार्टर मिला है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोप के आधार पर छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed