फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khataranaak bainkon kee lambee lain tod rahee saamaajik dooree

खतरनाक! बैंकों की लंबी लाइन तोड़ रही सामाजिक दूरी

Mon, 06 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
khataranaak bainkon kee lambee lain tod rahee saamaajik dooree
पीएनबी के बाहर झुंड बनाकर बैठे खाताधारक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सार्वजनिक छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकें खुलीं तो खाताधारकों की भीड़ लग गई। इससे सामाजिक दूरी का दायरा टूट गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय की पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकासी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। बैंक कर्मियों ने दूरी बनाकर लाइन लगाने की सलाह दी। इसके बाद भी लोेग लापरवाह नजर आए। सरायमीरा की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में लोगों ने सामाजिक दूरी का दायरा तोड़ दिया। यहां दरोगा कमल भाटी ने लोगों को समझाया। जीटी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सड़क तक लाइन लगी थी। दोनों जगह पुलिस फोर्स की मौजूदगी में रुपयों का लेन-देन किया गया।

तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया ,स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों में सुबह होते ही लंबी लाइनें लग र्गइं। चिलचिलाती धूप में भी लोग बैंकों के बाहर खडे़ रहे। भीड़ की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी इंद्रपाल सरोज ने खाताधारकों को सामाजिक दूरी बनाकर खड़े रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed