फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khareed kendron par baaradaana nahin, biphare sambhaageey khaady adhikaaree

खरीद केंद्रों पर बारदाना नहीं, बिफरे संभागीय खाद्य अधिकारी

Thu, 20 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
khareed kendron par baaradaana nahin, biphare sambhaageey khaady adhikaaree
छिबरामऊ (कन्नौज)। गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने आए कानपुर मंडल के संभागीय खाद्य वितरण अधिकारी आरबी प्रसाद बारदाना न देख बिफर गए। प्रभारियों को फटकार लगा दी। पीसीएफ के जिला प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

गुरुवार को संभागीय खाद्य वितरण अधिकारी आरबी प्रसाद ने सहकारी समिति सिकंदरपुर का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश शुक्ला से खरीद के बारे में जानकारी ली। यहां 50 किसानों से 1949 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने किसानों से बातचीत भी की। बताया गया कि बारदाना के अभाव में खरीद प्रभावित हो रही है। वहीं छिबरामऊ की साधन सहकारी समिति पूर्वी में 44 किसानों से 1488 क्विंटल गेहूं खरीद की जानकारी मिली। यहां भी बारदाना का अभाव था। इस पर वह बिफर गए। सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह से दो घंटे के अंदर पीसीएफ से बारदाना मंगवाने के निर्देश दिए। कृषि उत्पादन मंडी समिति की विपणन शाखा में सबसे ज्यादा खरीद की गई। यहां 138 किसानों से 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 108 किसानों का भुगतान हो चुका है। केंद्र पर मौजूद महमूदपुर खास के किसान अशोक कुमार व असालताबाद के किसान कैलाश बाबू से खरीद केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। संभागीय खाद्य वितरण अधिकारी ने बताया कि बारदाना के अभाव में खरीद प्रभावित हुई है। पीसीएफ के जिला प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह एडवांस में बारदाना रखें। इससे कि गेहूं की ज्यादा से ज्यादा खरीद हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खरीदा गया गेहूं भीगने न पाए, इसकी जिम्मेदारी भी केंद्र प्रभारियों की है। इस दौरान डिप्टी आरएमओ समरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed