फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khade trak mein ghusee pikap, sabjee vyaapaaree kee maut

खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, सब्जी व्यापारी की मौत

Wed, 18 Sep 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
khade trak mein ghusee pikap, sabjee vyaapaaree kee maut
अंकित की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। टमाटर लेकर गुरसहायगंज मंडी जाते समय पिकअप जीटी रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बिल्हौर कस्बे के लोहिया नगर निवासी अंकित कुशवाहा (19) पुत्र महेश कुशवाहा सब्जी का व्यापार करते थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे यह पिकअप में टमाटर की खेप लेकर गुरसहायगंज सब्जी मंडी जा रहे थे। सदर कोतवाली में जलालपुर पनवारा के पास जीटी रोड पर खराब खड़े ट्रक में पिकअप पीछे से घुस गई। हादसे में अंकित घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए पिकअप चालक अनिल दीक्षित निवासी पनकी कानपुर और संदीप निवासी सुभानपुर बिल्हौर का जिला अस्पताल में इलाज शुरू किया गया। दोपहर में अनिल को कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता महेश ने बताया कि तीन बेटों में अंकित सबसे छोटा था। सभी लोग सब्जी का व्यापार करते हैं। यह किसानों से थोक में सब्जी खरीदकर आसपास जनपदों के बाजारों में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन

अंकित की मौत से बंद रहा सब्जी बाजार
बिल्हौर। सब्जी व्यापारी अंकित की मौत से कस्बे का राधा कृष्ण छोटी सब्जी बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। सब्जी व्यापारी नाना खान, मतीन, पप्पू और राम सेवक ने बताया कि अंकित का पूरा परिवार सब्जी का व्यापार करता है। सड़क हादसे में अंकित की मौत के चलते व्यापारियों ने एक दिन दुकानों को बंद रखा है। वहीं शाम को अंकित का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोेहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed