फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Keep sick cattle in a separate shed: DM

बीमार गोवंश को अलग शेड में रखें : डीएम

Sun, 20 Jul 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Keep sick cattle in a separate shed: DM
गोवंश को गुड़ व चना खिलाते जिलाधिकारी। - फोटो : गोवंश को गुड़ व चना खिलाते जिलाधिकारी।
सौरिख। गोवंश की समुचित देखरेख की जाए। हरे चारे के अलावा दिए जाने वाले अन्य चारे की गुणवत्ता बेहतर रहे। बीमार गोवंश को अलग शेड में रखा जाए और समय से उनका उचित उपचार कराएं। परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उक्त निर्देश डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को विकास खंड सौरिख के बहादुरपुर मझिगवां स्थित गोशाला का निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम पंचायत बहादुरपुर मझिगवां में बने मनरेगा पार्क का निरीक्षण करते हुए कहा कि ग्रामीणों के लिए एक उपयोगी एवं सौंदर्यपूर्ण स्थल है। इसकी साफ-सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएं। ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण में भ्रमण एवं विश्राम की सुविधा मिल सके। इस दौरान उन्होंने पीपल का पौधा रोपते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। गोवंशों को गुड़, चना व केला खिलाया। इसके अलावा ओपन जिम, पंचायत लर्निंग सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर, पुस्तकालय, डेड बॉडी फ्रीजर, विद्यालय में शौचालय, आरआरसी सेंटर, प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरआरसी सेंटर पर स्वास्थ्य एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। समय से टंकी की साफ़ सफाई कराने और गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा, अवर अभियंता लघु सिंचाई संदीप माथुर, कंसल्टिंग इंजीनियर राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed