फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   karant se ritaayard homagaard ke bete kee maut, do mahilaen jhulaseen

करंट से रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

Thu, 25 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
karant se ritaayard homagaard ke bete kee maut, do mahilaen jhulaseen
अनुज कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। भोजपुर गांव में घर में खाना खा रहे रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से मौत हो गई। गांव में एचटी(हाईटेंशन) लाइन का तार टूटकर एलटी(घरेलू) पर गिरने से यह हादसा हुआ। एलटी लाइन में करंट दौड़ने से घरों में लगीं सबमर्सिबल पंप खुद ही चलने लगीं। दो महिलाएं भी झुलसी हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को भोजपुर गांव निवासी रिटायर्ड होमगार्ड नाहर सिंह का बेटा अनुज कुमार उर्फ अर्जुन यादव (18) घर में खाना खा रहा था। तभी एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी पर गिर गया। इससे घरों में करंट दौड़ गया। अर्जुन यादव के ऊपर से गुजरा घरेलू तार टूटकर हाथ पर गिरने से वह झुलसने लगा। परिजन सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर मां भगवानश्री अचेत हो गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव में सबमर्सिबल से पानी भर रहीं शकुंतला (45) पत्नी विजय सिंह, अल्पना (25) पत्नी पवन कुमार झुलस गईं। शकुंतला को निजी चिकित्सक के यहां जबकि अल्पना को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घरों में सबमर्सिबल पंप के स्टार्टर जल गए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि तार टूटने का मामला नहीं है। घर के अंदर करंट लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली तक चलाता था कंटेनर
अनुज कुमार उर्फ अर्जुन यादव लखनऊ से दिल्ली तक कंटेनर चलाता था। गुरुवार को वह कंटेनर पर माल लादकर दिल्ली जा रहा था। गांव में कंटेनर रोककर घर में खाना खाने लगा था। इसी दौरान हादसा हो गया। अनुज तीन भाइयों और एक बहन में छोटा था। अभी शादी नहीं हुई थी। पिता रिटायर्ड होमगार्ड हैं। वह खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed