फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanwadia died after falling from a tractor, married two months ago

कांवड़िया की ट्रैक्टर से गिरकर मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

Tue, 17 Aug 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanwadia died after falling from a tractor, married two months ago
आकाश की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
उमर्दा (कन्नौज)। ट्रैक्टर से गंगाजल लेने जा रहे युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके के कुढ़िना गांव निवासी रमाकांत राठौर का बेटा आकाश(22) रविवार को गांव के साथियों के साथ ट्रैक्टर से कन्नौज के महादेवी घाट पर गंगा जल लेने जा रहा था। रात लगभग 11 बजे कन्नौज कोतवाली इलाके के पाल चौराहे के पास संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

आकाश की शादी 20 जून को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के समाऊं गांव निवासी कुलदीप राठौर की बेटी शिवानी से हुई थी। आकाश की मां सुनीता राठौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। ठठिया थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि परिवार ने पुलिस को जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed