फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Video of women and man shooting on wall of house with bottle of liquor and pot goes viral

कन्नौज: घर की दीवार पर शराब की बोतल और मटके पर बंदूक से निशानेबाजी करते महिला और युवकों का वीडियो वायरल

Sun, 07 Nov 2021 11:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 AM IST
सार

वायरल वीडियो में एक महिला और दो युवक फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। बंदूक से शराब की बोतल और मटके में निशाना लगाया जा रहा है। मामला छिबरामऊ तहसील के सिकंदरपुर रौनी गांव का है।

विज्ञापन
Kannauj: Video of women and man shooting on wall of house with bottle of liquor and pot goes viral
वायरल वीडियो मामला: बंदूक से शराब की बोतल और मटके पर निशानेबाजी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज में महिला और 2 युवकों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंदूक से तीनों शराब की बोतल और मटके घर की दीवार पर रखकर निशाना लगाते हुए नजर आ रहे हैं। घर के दूसरी ओर रहने वाले पीड़ित खेत मालिक का आराेप है नशेबाजी में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। स्थानीय पुलिस जानकर बनी अनजान बनी है।
विज्ञापन


एक महिला और दो युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। बंदूक से शराब की बोतल और मटके में निशाना लगाया जा रहा है। मामला छिबरामऊ तहसील के सिकंदरपुर रौनी गांव का है। वायरल वीडियो में नशे में दो युवक एक महिला को फायरिंग के लिए निशाना लगाना बता रहे हैं। इसके बाद महिला अकेले फायरिंग कर रही है।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवक बारी बारी से फायरिंग करते दिख रहे हैं। घर की दीवार पर बोतल व मटका रखकर निशानेबाजी की जा रही है। घर के दूसरे तरफ खेत है। पीड़ित खेत मालिक का आरोप है कि नशेबाजी में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इस मामले में सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि वायरल वीडियो की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed