{"_id":"62c87189e449f549401044cf","slug":"kannauj-two-lakh-cash-jewelery-stolen-from-a-closed-house-in-tirwa-kannauj-news-knp7065506197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : तिर्वा में बंद मकान से दो लाख के नकदी जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : तिर्वा में बंद मकान से दो लाख के नकदी जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो-01-तिर्वा में आदेश के मकान में खुली पड़ी सेफ और बिखरा सामान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। कस्बे के मोहल्ला दुर्गानगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये चुरा लिए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गानगर निवासी आदेश किसान हैं। कुछ दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था। इस कारण सभी लोग पैतृक गांव अलामापुर में थे। तिर्वा स्थित मकान में पॉलीटेक्निक का छात्र निर्मल किराए पर रहता है। गुरुवार की शाम बिजली न आने पर निर्मल एक दोस्त के घर चला गया।
शुक्रवार की सुबह जब वापस आया तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। इसकी जानकारी निर्मल ने मकान मालिक आदेश को दी। कुछ ही देर में आदेश मौके पर पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक चोर घर के अंदर बने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर सोने की एक चेन, दो अंगूठी, पायल, कुंडल समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये चुरा ले गए। कोतवाल रामऔतार ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।