फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Three students who went to school missing, suspected of kidnapping

कन्नौज : स्कूल गए तीन छात्र लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 17 Aug 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Three students who went to school missing, suspected of kidnapping
सौरिख। स्कूल गए तीन छात्र मंगलवार को लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी अर्पित राज (13) पुत्र अशोक कुमार कक्षा नौ का छात्र है। पड़ोस में रहने वाला आदर्श प्रताप (16) पुत्र वेदप्रकाश कक्षा 11 का छात्रा है। दोनों कायमपुर में संचालित इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं, जबकि पड़ोसी जबकि रंजीत कुमार (17) पुत्र रामविलास, निवासी बटताह थाना बिधूना औरैया कक्षा 12 का छात्र है। तीनों आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन

ये मोहल्ला गांधी नगर में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की कॉलोनी में अलग-अलग किराये के मकानों में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को तीनों एक साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। शाम तक वापस न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और विद्यालय जाकर जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि तीनों विद्यालय पहुंचे ही नहीं थे। बुधवार को परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए अपहरण की आशंका जताई। छात्रों की तलाश में तिराहे चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन सुराग नहीं मिल सका। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed