फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Stones are coming out of the eyes of the teenager people are astonished

कन्नौज : किशोरी की आंख से निकल रहे हैं पत्थर, अचरज में लोग, डॉक्टरों ने कहा- अविश्वासनीय

Thu, 23 Sep 2021 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरसहायगंज
अमर उजाला नेटवर्क, गुरसहायगंज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 12:55 AM IST
सार

दुर्गा नेत्र चिकित्सालय के डॉयरेक्टर डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि आंख से पत्थर निकलना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Kannauj: Stones are coming out of the eyes of the teenager people are astonished
चांदनी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब दो माह से 17 वर्षीय किशोरी की बाईं आंख से मटर के दाने के बराबर पत्थर निकलने की घटना क्षेत्र के लोगों के लिए हैरानी का विषय बनी है। इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं डॉक्टर इसे नामुमकिन कह रहे हैं। 

विज्ञापन


मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया बलिदासपुर का है। यहां के मोहम्मद मुश्ताक दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। इनके छह बच्चे हैं। चौथे नंबर की चांदनी (17 ) ने बताया कि दो माह पहले वह बरेली स्थित मामा जाहिद के यहां गई थी। 
विज्ञापन


दिन में अचानक बायीं आंख में दर्द हुआ। मटर के दाने के बराबर पत्थर का टुकड़ा निकला। आंख में असहनीय पीड़ा हुई। यह मंजर देखकर ननिहाल के लोग घबरा गए। उपचार के लिए सीतापुर और बरेली के आंखों के डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी की मां रुखसाना के मुताबिक डॉक्टरों ने कई परीक्षण किए। आंख का एक्सरे किया। इस दौरान डॉक्टर आंखों से पत्थर निकलने का मामला नहीं सुलझा पाए।  कुछ दवाएं देकर घर भेज दिया। इलाज में फायदा न मिलता देख चांदनी घर आ गई। 

बताया कि पिछले तीन दिन से यह सिलसिला फिर से चालू हो गया है। पत्थर निकलने के दौरान परिजनों ने वीडियो भी बनाया। यहां इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। लोग ऊपरी चक्कर की भी बात कह रहे हैं। इस घटना से सभी अचंभित हैं। 


दुर्गा नेत्र चिकित्सालय के डॉयरेक्टर डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि आंख से पत्थर निकलना संभव नहीं है। अधिक मर्ज बढ़ जाने पर आंख से छोटे-छोटे कीड़े और ठोस मवाद के निकलने की संभावना होती है। वह भी पत्थर का रूप नहीं लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed