{"_id":"62ffd1fcf1a5a51f48363014","slug":"kannauj-scooty-rider-dental-chair-mechanic-dies-in-accident-on-expressway-kannauj-news-knp7135734112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : एक्सप्रेस-वे पर हादसे में स्कूटी सवार डेंटल चेयर मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : एक्सप्रेस-वे पर हादसे में स्कूटी सवार डेंटल चेयर मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
फोटो 02- वाजिद की फाइल फोटो
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। लखनऊ से कन्नौज जा रहे डेंटल चेयर मैकेनिक की स्कूटी एक्सप्रेसवे पर डिवाडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल मैकेनिक को यूपीडा कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मैकेनिक हेलमेट लगाएं था, लेकिन शरीर में लगी गंभीर चोटों से मौत हो गई।
लखनऊ के थाना बाजार खाला मेहंदीगंज निवासी डेंटल चेयर मैकेनिक वाजिद (42) शुक्रवार को स्कूटी से कन्नौज शहर में दंत रोड विशेषज्ञ डॉ. ईशा गुप्ता की क्लीनिक पर चेयर ठीक करने जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फगुआ कट से उतरने की बजाय वाजिद तालग्राम पहुंच गया। अंदौआ गांव के पास सुबह आठ बजे झपकी आने से तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।
इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने एंबुलेंस से उसको मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजन जीशान हैदर को हादसे की जानकारी दी। जीशान हैदर ने बताया कि वाजिद की शादी नहीं हुई थी। दो भाई और तीन बहनें हैं।

फोटो 03- हादसे के बाद खड़ी वाजिद की स्कूटी और रखा झोला। संवाद- फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन