फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Ratna Award given to the faces who became examples for the society

Kannauj News: समाज के लिए नजीर बने चेहरों को दिया कन्नौज रत्न सम्मान

Tue, 16 Jan 2024 03:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 16 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Kannauj Ratna Award given to the faces who became examples for the society
कन्नौज। अलग-अलग क्षेत्र में अपनी मेहनत के बूते पहचान बनाकर जिले के नाम रोशन करने वालों के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। कड़ाके की सर्दी के बीच उन्हें कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति की ओर से कन्नौज रत्न से सम्मानित किया गया। इसमें छात्र, कवि, कलाकार, खिलाड़ी, साहित्यकार, पत्रकार भी शामिल हैं। अपनों के बीच सम्मान पाकर इनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


शहर के मकरंद नगर स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व अपर जिला जज महेंद्र पाल सिंह , विशिष्ट अतिथि डॉ. पीएन बाजपाई, नेत्र चिकित्सक डॉ. अवधेश प्रताप सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कवि प्रोफेसर सुशील राकेश शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद मंच पर रहे।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों संजय दुबे, रमेश यादव, इंद्रेश यादव, संजू कटियार आदि ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉॅ. आरएन मिश्रा ने बताया कि पिछले 11 वर्ष से प्रतिभा सम्मान समारोह हो रहा है। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से नवाब सिंह यादव, डाॅ. आरडी बाजपाई, उपेंद्र कुशवाहा, उमेश चंद द्विवेदी, कमलकांत मिश्र, सोनी कटियार, अनिल यादव, वैभव कुमार, हिमांशू, सुमित, सुशील भारद्वाज, सुदीप शर्मा, आरके दीक्षित, सतेंद्र यादव, संतोष चतुर्वेदी आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 10 प्रतिभाओं को मिला कन्नौज रत्न सम्मान
पिछले साल हाई स्कूल परीक्षा में 600 में 584 अंक प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्र दिव्य सिंह को कन्नौज रत्न से सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के ही छात्र पीयूष तोमर ने 500 में 484 अंक प्राप्त कर जनपद और प्रदेश मेरिट में भी स्थान प्राप्त किया था, उन्हें भी कन्नौज रत्न से सम्मानित किया गय। रेडियो कलाकार संगीत और गायन में पारंगत राजेश सक्सेना, महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने और फूल माला से संबंधित कार्य में जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने वाली प्रियम सविता को सम्मानित किया गया। दिव्यांग होते हुए भी विशिष्ट प्रतिभा के लिए गोपाल दीक्षित को कन्नौज रत्न से नवाजा गया। राष्ट्रीय स्तर पर योग में प्रतिभाग करने के लिए अजीत सिंह को, खेल जगत में जनपद की राष्ट्रीय प्रतिभा शालिनी को, उर्दू साहित्य में शहाबुद्दीन व पत्रकारिता में शुभम् त्रिपाठी और कवि और पेशे से अध्यापक अजीत राय को कन्नौज रत्न उपाधि दी गई।

संस्कृत ज्ञान परीक्षा के विजेताओं का हुआ सम्मान, मिला इनाम
कार्यक्रम में पंडित देवनारायण मिश्र स्मृति में आयोजित होने वाली संस्कृत ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सभी छात्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं। प्रथम स्थान पर रहे शिवकुमार मिश्रा को प्रबंध समिति उपाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने प्रतीक चिह्न के साथ 5100 नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर रहे तेजस चंदेल को 2100 नकद धनराशि व प्रतीक चिह्न दिया गया। तीसरे स्थान पर रहे शुभ्रांत व सुमित पाल को 1100-1100 रुपये और प्रतीक चिह्न नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हाजी रईस अहमद ने फिर उन्होंने चारों विजेता छात्रों को 1100-1100 रुपये अपनी ओर से भेंट किए।

पुस्तक का लोकार्पण
कार्यक्रम में जाने-माने कवि और पेशे से अध्यापक अजीत राय की पुस्तक का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों ने किया। पुस्तक लोकार्पण के बाद अजीत राय ने पुस्तक की विषय वस्तु पर संक्षेप में प्रकाश डाला। उन्हें भी कन्नौज रत्न से सम्मानित किया गया।



आल्हा गायक ने बांधा समां, लूटी शाबाशी
आल्हा गायक संग्राम सिंह ने अपनी पेशकश से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीत सुनकर पूरा कार्यक्रम स्थल तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। सुमन निगम ने भी अपने विचार रखे। देवानंद ने संगीत से खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी मंचासीन अतिथियों के वक्तव्य के बाद समिति अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने भाषण दिया। दिवारी लाल कुशवाहा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अमरनाथ दुबे और डॉॅ. आरएन मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed