{"_id":"617301241e67b170ec2984ce","slug":"kannauj-no-clue-of-the-fraudster-who-cheated-the-block-chiefs-kannauj-news-knp6597950122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: ब्लाक प्रमुखों से ठगी करने वाले जालसाज का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: ब्लाक प्रमुखों से ठगी करने वाले जालसाज का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
कन्नौज। गुगरापुर और उमर्दा ब्लाक प्रमुख से ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाज का पता नहीं चल सका। मोबाइल मथुरा शहर की लोकेशन बता रहा है। ठगी के शिकार ब्लाक प्रमुखों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
गुगरापुर ब्लाक के प्रमुख संदीप चतुर्वेदी को फोन कर युवक ने एसओजी का दरोगा बताकर खाते में 77 हजार रुपये डलवा लिए थे। इसके बाद उमर्दा ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा को फोन कर एसओजी का दरोगा बताया। इसी तरह खाते में 15 हजार रुपये डलवा लिए। ब्लाक प्रमुखों से ऑनलाइन ठगी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। साइबर क्राइम टीम को फोन करने वाले जालसाज की लोकेशन मथुरा शहर में मिली। शुक्रवार को भी वह मथुरा में मौजूद रहा।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि ब्लाक प्रमुखों की ओर से अभी तक ठगी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा