{"_id":"602968848ebc3ee8fc534d30","slug":"kannauj-news-sugar-kannauj-news-knp6118917132","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर गरीबों की गुझिया की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर गरीबों की गुझिया की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी
विज्ञापन
कन्नौज। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली के बाद होली पर उन्हें शक्कर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा से गरीबों को काफी सहूलियत होगी। जनवरी, फरवरी व मार्च की शक्कर प्रति कार्ड जोड़कर तीन किलो सस्ते गल्ले की दुकानों को आवंटित की जाएगी। राशन के साथ ही पूर्ति विभाग मार्च के प्रथम सप्ताह में इसका वितरण करेगा।
जिले में 29,430 अंत्योदय कार्डधारक हैं। इस श्रेणी के कार्डधारकों को वैसे तो शक्कर का लाभ नहीं मिलता। एक कार्ड पर 15 किलो गेहूं या और 20 किलो चावल ही मिलता है। पहले दीपावली में अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो शक्कर का वितरण किया। दीपावली के बाद अब होली पर अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो चीनी दी जाएगी। इससे गरीबों का होली का पर्व फीका न रहे। इससे कार्डधारकों को तीन किलो शक्कर देने का फरमान जारी हुआ है। हर कार्डधारक को एक किलो यानि जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन किलो शक्कर 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। आपूर्ति विभाग की ओर से कार्डधारकों की संख्या को देखते हुए शक्कर की मांग की गई है। जल्द ही जिले को शक्कर का आवंटन प्राप्त हो जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी - केके गुप्ता क् अंत्योदय कार्डधारकों को होली पर प्रति कार्ड के हिसाब से जनवरी, फरवरी व मार्च को जोड़कर एक-एक किलो के हिसाब से तीन किलो शक्कर दी जाएगी। यह शक्कर 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से वितरित की जाएगी। मार्च के प्रथम सप्ताह में वितरण किया जाएगा।