{"_id":"613f8f958ebc3e494078c635","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp651996291","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटलों का हाल देखने निकले डीएम, कमी पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटलों का हाल देखने निकले डीएम, कमी पर लगाई फटकार
विज्ञापन
kannauj news
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिलाधिकारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट के पटलों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में साफ-सफाई दुरुस्त रखने, अभिलेखों के रखरखाव में सुधार की जरूरत बताई। असलहों का भौतिक सत्यापन 15 दिन में कराने और प्रपत्र देने में ढीले असलहा दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सबसे पहले खनन पटल का निरीक्षण किया। बताया गया कि एक अक्तूबर से खनन प्रारंभ होगा। सभी अभिलेखों व फाइल को व्यवस्थित करने के लिए खनन निरीक्षक से कहा गया। न्यायिक सहायक पटल के निरीक्षण में फाइल में अंकित ज्ञापनों को दिखाया गया। किसी भी पंजिका में अंकन नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। न्यायिक सहायक को ज्ञापनों का अंकन करने और रजिस्टर ऑफ फाइल्स तैयार करने के निर्देश दिए। वेतन लिपिक पटल पर अंकन ठीक मिला। डीएम ने कहा कि जीपीएफ के अंकन के साथ ही जिन कर्मचारियों, अधिकारियों की एनपीएस कटौती हो रही, उनका भी अंकन करें। विवरण लेकर नॉमिनी का अंकन सेवा पुस्तिका में करें। राजस्व सहायक पटल का कार्य ठीक रहा। ईआरके पटल पर कार्यरत महिला कार्य का विवरण नहीं दे सकी। अधिक आकस्मिक अवकाश लेने एवं पटल पर सही कार्य न करने पर कड़ी चेतावनी दी गई।
इसके बाद डीएम ने न्यायिक अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया। पुरानी पंजिका की वीडिंग में केवल पत्राचार की बात सुनकर डीएम ने नाराजगी जताई। 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। जनपद के सभी लाइसेंस का भौतिक सत्यापन संबंधित थाना क्षेत्र से 15 दिनों के मध्य कराए जाने के निर्देश दिए। असलहा की दुकानों ने प्रपत्र आठ और नौ नहीं दिए हैं। इन्हें चेतावनी जारी करने के लिए कहा गया। इसके बाद भी उपलब्ध न कराने पर दुकान निरस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (गजेंद्र कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिराम, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर विकल्पश्री के साथ संबंधित पटल सहायक मौजूद रहे।