{"_id":"612d23988ebc3e679c12af13","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp649201241","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी, घोड़ा, पालकी, जै कन्हैया लाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी, घोड़ा, पालकी, जै कन्हैया लाल की
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पठकाना में घर में सजी झांकी के दौरान यसोदा मां की भूमिका में बीनू दुबे । संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर, कस्बा हो या गांव, हर जगह मंदिरों को सजाकर पूजा-अर्चन का दौर पूरी रात चला। ‘हाथी, घोड़ा, पालकी, जै कन्हैया लाल की’ गीत पर भक्त झूमते दिखे। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। राधा-कृष्ण मंदिरों की तो सजावट देखते बन रही थी। पुलिस थानों में बने मंदिरों में खास सजावट हुई। बंदीगृह से लेकर भगवान के कई रूपों की झांकी प्रस्तुत की गई।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्तों नें मंदिरों के अलावा घरों में भगवान के जन्मोत्सव की तैयारी की। अलग-अलग तरह से झांकी सजाई। किसी ने रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की तो किसी ने फूलों से भगवान के दरबार को सजाया। पठकाना मोहल्ले के राधा-कृष्ण मंदिर, गौरी शंकर रोड स्थिति राधा-कृष्ण मंदिरों में खास सजावट के साथ ही फूलों व झालरों का प्रयोग किया गया। किसी ने भगवान जन्म की पूरी लीला को झांकी के माध्यम से दिखाया।
इसी तरह गांव में भी भगवान का जन्मोत्सव की तैयारी पूरे दिन चलती रही। सरायमीरा में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। कोई नार लगा खीरा तो कोई सजावट का सामान खरीदने में लगा रहा। मंदिरों में शाम होते ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। शहर के माता क्षेमकली मंदिर में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भंडारे का आयोजन किया। यहां पूरे दिन भक्त आते रहे।