{"_id":"612d21838ebc3e679d6d0e53","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp64919948","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में खुला गेट देख घर में घुस गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में खुला गेट देख घर में घुस गए चोर
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान दिखाती गृहस्वामिनी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर(छिबरामऊ)। सिकंदरपुर कस्बे के शास्त्री नगर में रविवार रात गेट खुला देख चोर घर में घुस गए। चोरों ने लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। पानी लेने के लिए उठी महिला ने जब चोर को देख लिया तो चोर ने उनके साथ मारपीट की। महिला ने आरोपी युवक को पहचान लिया। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामऔतार बाल्मीकि के घर का दरवाजा खुला रह गया था। जिससे चोर घर में घुस आए। चोरों ने घर से तीन सोने के पेंडल, एक जोड़ी कान के कुंडल, चांदी की पायल, सोने की हाय चोरी कर ली। इसी दौरान रामऔतार की बेटी बबली पानी लेने के लिए उठकर रसोई में गई तो वहां चोर के पैर दिखाई दिए। महिला ने चोर को पकड़ लिया तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। महिला ने चोर को पहचान लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर भाग निकले। सोमवार की सुबह चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और वारदात के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। रामऔतार ने मोहल्ले के ही युवक शनि पर चोरी का संदेह जाहिर किया है। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया।
वहीं, ग्रामीणों में चर्चा थी कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।