फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

रात में सौरिख तिराहा पार्क में स्थापित कर दी बुद्ध प्रतिमा, हंगामा

Wed, 25 Aug 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
kannauj news - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। सौरिख तिराहे के पार्क में रात के किसी समय कुछ लोगों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह जानकारी होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुराने सौरिख बस स्टाप के सामने जाम लगा दिया। आरोप लगाया गया कि शाक्य समाज ने महाराणा प्रताप का मूर्ति स्थल तय होने के बाद भी इसे स्थापित किया है। दूसरी ओर शाक्य समाज के तमाम लोग झंडा लेकर पार्क में आ गए। विवाद देख आननफानन सौरिख तिराहे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात कुछ लोगों ने सौरिख तिराहा स्थित पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह लोग टहलने निकले तो पार्क में मूर्ति देख चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संजीव चौहान, मोहित कुशवाहा और करणी सेना के जिलाध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह की अगुवाई में तमाम युवकों ने पुराने सौरिख बस स्टॉप के सामने मुख्य मार्ग पर तख्त डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाए युवकों को शांत कराने का प्रयास किया। प्रदर्शन स्थल से गुजर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया ने युवकों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में कोतवाल ने सौरिख तिराहे पर पहुंचकर बिना अनुमति स्थापित मूर्ति को हटवाने का प्रयास किया। लोहे की रॉडों से वेल्डिंग करवाकर जाम कर देने से मूर्ति को नहीं हटवाया जा सका। बाद में प्रशासन ने पार्क के आसपास पुलिस और पीएसी बल तैनात करवा दिया।
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के गलियारे में मची हलचल
सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापना को लेकर शाक्य समाज, क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के लोग आमने-सामने आ गए। इससे सत्ता पक्ष के गलियारे में हलचल मच गई। देर शाम तक दोनों समाज के संभ्रांत लोगों को बैठाकर मामले का हल निकालने के लिए वार्ताओं का दौर चलता रहा। कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति मूर्ति स्थापना पर होगी कार्रवाई
सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मूर्ति स्थापना को लेकर प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। सौरिख तिराहे पर रात के समय बिना अनुमति मूर्ति स्थापना करना अपराध की श्रेणी में आता है। मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों की तलाश कराई जा रही है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने की मांग
सौरिख तिराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना की मांग नगर पालिका परिषद से की है। सुबह पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होने की जानकारी पर क्षत्रिय समाज के युवक भड़क गए। क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने की मांग की है।

पार्क के आसपास झंडे लगाना चाहते थे शाक्य समाज के लोग
सौरिख तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना के बाद क्षत्रिय समाज के युवक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ शाक्य समाज के युवक पार्क के आसपास ध्वज लगाना चाहते थे। प्रशासन की सख्ती के चलते युवक अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। इसी बीच कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आकाश शाक्य भी पहुंच गए। उन्होंने समाज के युवकों को समझा बुझाकर शांत किया। संभ्रांत लोगों के साथ वार्ता कर मामला शांत कराने का आश्वासन दिया गया।

कन्नौज: सौरिख तिराहा स्थित पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा।

कन्नौज: सौरिख तिराहा स्थित पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा। - फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed