{"_id":"60d606ce8ebc3e2d9e7d4758","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp636418689","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर बढ़ने से डूब गया श्मशान घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर बढ़ने से डूब गया श्मशान घाट
विज्ञापन
मानीमऊ। गंगा का जलस्तर शुक्रवार शाम चेतावनी बिंदु को पांच सेंटीमीटर पार कर गया। इससे तटवासियों में हलचल तेज हो गई है। बुधवार की रात थमने के बाद फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। दोपहर में एडीएम गजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर गौरव शुक्ला, तहसीलदार अरविंद कुमार और फर्रुखाबाद से आए सेना के जवानों ने मेहंदी घाट व गंगा के किनारे पर बसे गांवों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया।
जल आयोग चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम 124.020 मीटर पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 123.970 मीटर, अलर्ट 124.970 मीटर और खतरे का बिंदु 125.970 मीटर पर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम सदर गौरव शुक्ला और सेना के जवानों ने मेहंदी घाट के आसपास बसे गांवों का निरीक्षण किया। इधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने से श्मशान घाट गंगा में डूब गया है। कछार के इलाके में बोई गई सब्जियाें की फसल डूब गई है।
एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि नया पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। अगर और पानी नहीं छोड़ा गया तो स्थिति नियंत्रण में है। यूं 18 गांवों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। स्थानीय फ्लड टीम और फर्रुखाबाद से आए सेना की टीम के बीच टाईअप हुआ है। जनता को किसी भी तरह की दिक्कत आने नहीं दी जाएगी।