फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

राज्यपाल का दौरा आज, सरकारी योजनाओं की करेंगी समीक्षा

Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। जिले में मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचेंगी। सुबह करीब 10 बजे पुलिस लाइन में उनका हेलीकाप्टर लैंड करेगा। वह विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का पुलिस लाइन परिसर में हेलीकाप्टर से आगमन होगा। इसके बाद वह सर्किट हाउस में सरकारी कार्यों और विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगी। वह क्षय रोग अभियान की भी समीक्षा करेंगी। इसके बाद एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, विकास उत्पादक संगठन व किसानों से वार्ता करेंगी। दोपहर को एक घंटे विश्राम के बाद एफएफडीसी पहुंच कर इत्र कारोबार को लेकर जानकारी लेंगी। इसके बाद जिला अस्पताल और एक पुलिस थाने का निरीक्षण करेंगी। कार्यक्रम को लेेकर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।
विज्ञापन

वहीं, एसपी प्रशांत वर्मा ने जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया। डीएम व एसपी ने सर्किट हाउस सभागार का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। राज्यपाल के कार्यक्रम के चलते इटावा, औरैया व फर्रुखाबाद आदि जिलों की फोर्स ने जिले में आमद करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश रोक
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शहर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पूर्वी ओवर ब्रिज से पश्चिम ओवर ब्रिज से आवागमन रहेगा। इसके अलावा कुछ देर के लिए तिर्वा क्रासिंग व कन्नौज-सरायमीरा मार्ग पर वाहनों को आने से रोका जाएगा।

राज्यपाल के दौरे से पहले गड्ढा मुक्त हुईं सड़कें
राज्यपाल के जिले में आगमन को लेकर सोमवार को सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया। पूरे दिन अधिकारियों ने सड़कों को ठीक कराया। इसके बाद जगह-जगह टूटी पाइप लाइनों को भी ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed