फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: खिलाड़ियों, शिक्षिकाओं व छात्राओं का हुआ सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ(कन्नौज)। मिशन शक्ति के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसील परिसर, ब्लाक मुख्यालय व नगर पालिका परिषद में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुए। तहसील परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षिकाओं व छात्राओं सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

तहसील में एसडीएम देवेश गुप्ता, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने अंतरराष्ट्रीय लॉनबाल प्लेयर मनु पाल, कबड्डी चैंपियन आरती यादव, त्रिकूद की मंडल चैंपियन साधना राजपूत, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर की प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय, अंजली को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। हीरालाल कालेज की प्रतिभाशाली छात्रा आरती सक्सेना, दीक्षा दुबे, वंशिका यादव, रश्मि, जोया, कीर्ति चौहान, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की रश्मि पाल, आकांक्षा यादव, सगुफ्ता, रिचा, नेहा राजपूत व निधि मिश्रा को भी सम्मानित किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ चित्रकला प्रतियोगिता में वंशिका गुप्ता प्रथम, मंतशा बानो द्वितीय एवं वंशिका सक्सेना तृतीय को नगर पालिका परिषद में चेयरमैन राजीव दुबे एवं ब्लाक मुख्यालय पर प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर: नगर पंचायत के नवीन भवन में चेयरमैन उर्वशी दुबे व ईओ प्रदीप कुमार गौतम ने भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज, आत्माप्रकाश बालिका विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद राधारानी, मौरश्री, सुनील गुप्ता, राजू गुप्ता, सतपाल यादव, अमित, सुनील दुबे, हनी सिंह, राजू ठाकुर, बृजेश शुक्ला, विवेक चौबे, रमाकांत द्विवेदी मौजूद रहे। नगर के सभासदों ने चेयरमैन उर्वशी दुबे का भी सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेराजाकेट: विकास खंड सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व मिशन शक्ति पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में मधू (प्रथम), रिदुम (द्वितीय) व निशा (तृतीय) को बीडीओ उपेंद्रनाथ खरवार ने सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। सफाई कर्मी ऊषा देवी, मीना देवी, मरियम देवी, शारदा देवी, निर्मला देवी एवं कुरीतियों के खिलाफ अहम भूमिका अदा करने वाली निशा, निर्मला, सुषमा, सोनी मिश्रा, रामश्री को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीओ मुनीश कुमार गौड़, एडीओ आईएसबी संजय दोहरे, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह व पशु चिकित्साधिकारी डा. विकराल सिंह मौजूद रहे।
चपुन्ना: उच्च प्राथमिक विद्यालय रेरीरामपुर में चौपाल हुआ। लोगों को नारी सुरक्षा व सम्मान की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मान किया गया। इस मौके प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह ने छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बताया। इस मौके पर शिक्षिका प्रज्ञा शर्मा, कौशलेंद्र, विकास गुप्ता, शिमला देवी, शमा देवी, उर्मिला देवी, रामसनेही, रूपा, वंशिका, निशा मौजूद रहीं।

जागरुकता रैली निकाली, पौधरोपण हुआ
हीरालाल वीएन इंटर कालेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में एसडीएम देवेश गुप्ता, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव, एनसीसी कमांडर संदीप माधव, लॉनबाल प्लेयर मनु पाल सहित कालेज के शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहे। छिबरामऊ गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्या आरती यादव के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं ने रैली निकाली गई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हीरालाल कालेज, जनता इंटर कालेज, राजकीय रमाबाई बालिका इंटर कालेज, छिबरामऊ गर्ल्स इंटर कालेज, अनवरी बेगम व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने ग्राम नगला दिलू स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र, ब्लाक परिसर एवं तहसील परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed